स्नोसिटी : रात का वक़्त : ध्रुविका ने अपने सामने खड़े लड़के को देखा ! जिसकी आँखें लाल और दाँत लम्बे हो गए थे।उसकी आँखें बड़ी हो गईं ! उसे एक तेज़ झटका लगा। डर से उसका चेहरा सफ़ेद पड़ गया।“तो क्या… क्या ये लड़का सच में एक पिशाच है?” ये ख़याल आते ही उसका दिमाग सुन्न पड़ गया ! और उसकी साँसें तेज़ हो गईं। वो अपनी जगह पर जम गई ! वो बस फटी आँखों से लड़के को देख रही थी।लड़के ने एक पल को उसकी बढ़ी हुई साँसे ! और सफ़ेद पड़े चेहरे को देखा ! और उसकी बड़ी-बड़ी आँखों