एपिसोड 6 अर्जुन कॉलेज रस्टिकेट हो गया आयत और सावी अभी भी गार्डन की बेंच पर बैठी बातें कर रही थीं। दूसरी ओर अर्जुन अपने दोस्त गौरव के साथ खड़ा था, लेकिन उसकी नज़र बार-बार अनायास ही आयत की ओर चली जाती।गौरव ने मुस्कुराकर उसकी कोहनी में हल्की-सी टक्कर मारी।"क्या बात है अर्जुन? आजकल किसी को बड़े गौर से देख रहा है।"अर्जुन जैसे अचानक ख्यालों से बाहर आया।"कुछ भी मत बोल।""अच्छा? फिर पिछले पाँच मिनट से तेरी नज़र उसी तरफ़ क्यों है?"अर्जुन ने एक गहरी साँस ली।"पता नहीं यार... समझ नहीं आ रहा। जब तक एक बार उसे देख न लूँ,