प्यार? एक अनकहा एहसास...!! पार्ट 8

  • 660
  • 237

विधि ने जब वो पैकेज खोला तो उसमे वही टैडी था, जिसे माही ने लेने की जिद की थी। विधि समझ गयी की यह किसने भेजा है। लेकिन यह समझ नहीं आरहा था की अब क्या करे ...अगर अभय पूछे तो उसे क्या बताये।। विधि इसी उलझन में बैठी थी की माही भी स्कूल से घर आगयी। टैडी को देख कर माही तो बहुत खुश हुईं।। माही :" थैंक यू, मम्मा"..!! आप ले  आयी मेरा टैडी... थैंक यू आप बहुत अच्छी हो.."लव यू मम्मा"..!! कहते हुए मम्मी के गले लग गयी। अब विधि बताये भी तो क्या वो बस चुप थी।। शाम को जब अभय घर आया तो माही के हाथ मे टैडी देख कर विधि से पूछ