स्नोसिटी बिलकुल अपने नाम की तरह ही था। यहाँ अक्सर बर्फबारी होती रहती थी। ये शहर दिखने में जितना खूबसूरत था, उतना ही रहस्यमय भी। इस शहर के अंदर कई राज़ दफ़न थे।आज भी तेज़ बर्फबारी हो रही थी। रात का वक़्त था और एक लड़की अँधेरी गलियों में लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ रही थी। उसके सिर पर चोट का निशान था, जिससे ख़ून रिस रहा था। लड़की ने अपना जैकेट का हुडी सिर पर डाल लिया क्योंकि बर्फबारी बहुत तेज़ हो गई थी। उसने एक बार इधर-उधर देखा और फिर आगे बढ़ते हुए एक अँधेरे से कोठारी के अंदर