सीप का मोती - 1

  • 135

भाग १कई सालों से मैं एक सपना देख रहा हूं, जहां सामने नीला पानी और किनारे पर फैली सुनहरी रेत... फिर एक पांव दिखता था सपने में ,जो हमेशा आधा पानी में होता और आधा किनारे पर । उस पांव की वह गोरी गुलाबी सी एड़ी... और उस एड़ी में एक नाज़ुक सी चांदी की पायल, जो उन लहरों पर तैरती हुई सी दिखती। फिर अचानक पानी की एक लहर आती, पांव को भिगोती हुई ऊपर चढ़ती, और जैसे ही वो लहर पीछे हटती तो सूरज की पहली किरण की तरह वह एड़ी निखर उठती, और वह लहर उन गोरे