पुस्तक समीक्षा -खोज लें हम सत्य (कृति रवीन्द्र वर्मा) समीक्षक - सुधीर श्रीवास्तव समीक्ष्य संग्रह 'खोज लें हम सत्य' डॉ रवीन्द्र वर्मा की कृति समय का आईना सरीखी गीतिका की लयबद्धता, गीतों की समरसता और मुक्तकों के वैचारिक चिंतन से मानव जीवन के बुनियादी सवालों के दस्तावेज जैसा। सत्य की तलाश की खोज में रचना कार ने बिल्कुल अलग ही राह पर चलने का सार्थक प्रयास किया है।उसकी तलाश उसे धर्म स्थलों, मठ-मंदिरों, पहाड़ों, जंगलों, निर्जन स्थानों, सुरम्य वादियों के बजाय मानव भीतर झांकने, रिश्तों के विघटन की