---------------सुबह का समय था । सभी स्टूडेंट्स क्लास मे बैठे किसी ना किसी बात पर चर्चा कर रहे थे। तभी चारू अंदर आई । उसने एक पेपर अपने हाथ मे ले रखा था। और वो पुरी क्लास को अधिकार से देखने लगी । उसे गंभीर देख सबका ध्यान उस पर चला गया। चारू कम ही सीरियस होती थी।चारू ने गला साफ किया और बेलने लगी।" डिबेट कॉम्पिटिशन के लिए फाइनल नेमस् आ गए है। और हमारी क्लास से बस एक स्टूडेंट का सिलेक्शन हुआ है। और वो है नैना मलौतरा! कॉग्रेंस नैना । कॉलेज खत्म होने के बाद एक्टिविटी एरिया मे