पिछली कहानी में हमने पढा कि लावण्या और लक्षिता बहाना बनाकर ट्रिप पर जाना कैंसल कर देती हैं। अब आगे..........लक्षिता और लावण्या नाच ही रही थी कि तभी वो देखती हैं कि अनीशा लावण्या के कमरे के बाहर ही खड़ी है।अनीशा - तो ये तुम्हारा वो हॉस्पिटल रूम, जहां तुम दोनों अंकल जी को लेकर आए हो!!लक्षिता और लावण्या समझ गईं थी कि अनीशा कबकी यहां आ चुकी थी। लक्षिता - अनीशा! वो...इससे पहले लक्षिता कुछ बोल पाती अनीशा ने उसे रोक दिया।अनीशा - मुझे पता ही था कि तुम दोनों ट्रिप पर जाना कैंसल जरूर करोगी इस लिए मैं तुम दोनों