इश्क़ तेरा मेरा अभि और प्रज्ञा की लव मैरिज हुई है। उनका प्यार बहुत ही मीठा और नोक-झोंक वाला था। तीन साल के रिलेशनशिप के बाद आज उनकी शादी की पहली रात थी। प्रज्ञा मेहमानों के जाने के बाद कमरे में आती है तो थोड़ी चौंक जाती है। अभि उसे देखकर गुस्सा कर रहा होता है उसकी आंखें एकदम लाल सी दिखाई पड़ती हैं। इधर प्रज्ञा लाल साड़ी में बहुत ही सुंदर लग रही होती है उसके घने काले बाल जो उसकी कमर तक आ रहे थे। हाथों में चूड़ियां, बिन्दी, पायल सब में वह बहुत ही प्यारी लग रही थी