पहली नज़र का जांदू - 7

  • 219
  • 63

एपिसोड 7 समाज की परीक्षा और प्यार की जीत पटना की गलियों में सुबह से ही हलचल थी। मोहल्ले की चौखटों पर बैठी औरतें, चाय की दुकानों पर बैठे बुजुर्ग और गली में खेलते बच्चे – सबके बीच एक ही चर्चा थी: “रिया ने अमीर लड़के को चुना है।”  किसी ने ताना मारा – “गरीब घर की लड़की अमीर घर में जाएगी, देखना कितनी मुश्किलें होंगी।”  तो कोई मुस्कुराकर बोला – “प्यार किस्मत से होता है, शायद यही उसकी तकदीर है।”  घर का माहौलरिया आंगन में बैठी थी। मां चुप थीं, लेकिन पड़ोसियों की बातें उनके कानों तक पहुंच रही थीं। मां ने धीरे