---------------------क्लास मे आकर अमर ने टेस्ट रिजल्ट देने शुरू कर दिए। वो एक एक कर सबके नाम लेकर मार्क्स बताने लगा। नैना लगातार दरवाजे की तरफ देख रही थी। उसके पसीने छूटने लगे थे। ये चारू की बच्ची ! आई ही नही ! सर ने कहा था जो रिजल्ट वाले दिन नही आएगा...उसे अमर सर पर्सनली हैंडल करेंगे । तभी अमर ने चारू का नाम लिया । नैना के रोंगटे खडे हो गए। वो भगवान से दुआ मनाने लगी की बस ये खुसंट प्रोफेसर उस से चारू के बारे मे कुछ पुछे ना ! पर भगवान उसके साथ नही थे ।जब चारू कही नही