जीवन में ऊर्जा, विचार और उत्साह भरती पुस्तकें ------------------------------------------- जिस तरह शरीर को गतिशील बनाए रखने के लिए विटामिन,कार्बोहाइड्रेट्स,मिनरल्स जरूरी होते हैं वैसे ही बुद्धि,दिमाग,दिल की खुराक के लिए क्या? मनुष्य जीवन में परिवार,साथी,दोस्तों मिलता ,जुड़ता है।यह सफर में सहयात्री हैं,जो बिछड़ भी जाते हैं। पर अच्छी पुस्तकें और विचार ऐसे साथी हैं जो हमेशा आपका साथ निभाते हैं। एक अच्छी किताब अंदर उजास कर देती है जो चेहरे पर भी दिखाई देता है। यह बहुत जरूरी प्रक्रिया है जिसमें बहुत कम लोग परिचित होते हैं।किताबें ,बेहतरीन साहित्यिक पत्रिकाएं यही कार्य करती हैं। वह हमें स्वस्थ रखती हैं,अवसाद से बचाती