----------------चारू की बात सुन अमोघ चौक गया । उसने बारी बारी से चारो को देखा और अपनी एक भव उठा दी । चारू ने ये देखा तो मुस्कुरा दी । " ये अपनी एक भव उठाना बंद करो ! मै तुम्हे सब बता रही हूं । ", चारू ने कहा । " तो बोलो ना ! ", अमोघ चीढ कर बोला । " हम लोगो को तुम्हे एहसास दिलाना था की तुम प्यार के नाम पर नैना के साथ जबरदस्ती कर रहे हो । इसलिए मैने ये प्लान किया की हम तुम्हे आइना दिखाएंगे । लेकिन इसके लिए हमे नव्या की हेल्प लगती