जर्मनी के दक्षिण-पश्चिम में बसा एक पुराना शहर—फ्राइबुर्ग। घने ब्लैक फॉरेस्ट (Schwarzwald) के किनारे बसा यह शहर जितना खूबसूरत था, उतना ही रहस्यमय भी। शहर के एक कोने में एक पुराना छात्रावास था—“Haus der Schatten” (छायाओं का घर)। यह हॉस्टल बाहर से सामान्य दिखता था, लेकिन उसके भीतर कुछ ऐसा था… जो इंसान की समझ से परे था।लुकास ने हाल ही में इस हॉस्टल में शिफ्ट किया था। उसे कमरा मिला कमरा नं. 4।वॉर्डन ने चाबी देते हुए कहा,“अगर रात में कुछ अजीब सुनाई दे… तो दरवाज़ा मत खोलना।”लुकास ने हल्के में लिया।“जर्मनी में भी भूत-प्रेत?” उसने मन में हंसी