वेब सीरीज :_शबद एक अनदेखी, अद्भुत, रोचक कहानी ---------------------------------------- यह कहने में कोई संकोच नहीं कि पंजाब में पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन और सलीके वाली कहानियां,वेबसीरीज और फिल्मों के माध्यम से सामने आ रही हैं। फिर टब्बर हो,जिसमें सामान्य व्यक्ति, पवन मल्होत्रा और उसके परिवार के पीछे पड़े माफिया की कहानी थी। योर ऑनर हो,जिसमें जिम्मी शेरगिल ने बेहतरीन ढंग से परिवार और कोर्ट में उलझे जज का किरदार निभाया,कोहरा हो जो विगत वर्ष टॉप पर रही वेब सीरीज थी,जिसमें सुविंदर विक्की,की खामोश बेहतरीन अभिनय से एक अधेड़ कॉप के किरदार को अमर बना दिया था। वरुण सोबती