किया जो अनदेखाकमल चोपड़ा सजग स्कूल से लौटा तो माँ झुंझला रही थी— "अब ये मिक्सी खराब हो गई। अभी छह महीने पहले ही तो खरीदी थी; इतनी महँगी और बड़ी कम्पनी की थी फिर भी पता नहीं इतनी जल्दी कैसे खराब हो गयी?" "मैं तो आज मैंगो शेक बनवाकर पीने की सोच रहा था। छह महीने पहले ली थी तो इतनी जल्दी खराब कैसे हो गयी।" "पता नहीं?" कुछ देर चुप रहने के बाद मां बोली— "वैसे तो कोई भी चीज कभी भी खराब हो सकती है।... शर्मा इलेक्ट्रोनिकवाले ने इसकी गारंटी