चलो दूर कहीं... मध्य प्रदेश के रायसेन जिला में अवस्थित भीमबैठका शैलाश्रय (Bhimbetka Rock Shelters) भोपाल से लगभग 45 किमी दूर विंध्य पर्वत माला के दक्षिण में अवस्थित है। यह स्थान बलुआ पत्थर के चट्टानों, प्राकृतिक गुफाओं और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पाषाण युग में मानव के निवास और उनके द्वारा बनाए गए शैल चित्र मौजूद हैं। इन शैल चित्रों में शिकार के भिन्न-भिन्न दृश्य, नृत्य करते युवक युवती, उत्सव मनाने, पशुओं जैसे हाथी, घोड़ा, भैंस, बकरी आदि के साथ साथ युद्ध के दृश्य एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकलापों के चित्र देख उस समय के मानव जीवन का सहज अनुमान