सैम, मॉरिश... इस सिग्नल को तुरंत ट्रैक करो।" "ये कोई इको नहीं है... ये कोई पुकार है।"कुछ ही देर बाद... सैम ने अलर्ट होते हुए बताया "सिग्नल बृहस्पति ग्रह के पास किसी अजनबी ग्रेविटेशनल फोल्ड से आ रहा है..." ये सुनकर - सैम की आँखें चौड़ी हो गई। उन्हों पता लगाया कि... "वहां चुंबकीय संकुचन इतना तीव्र है कि... शायद... वहां एक wormhole मौजूद हो सकता है!"Wormhole... ये शब्द आद्विका के लिए कुछ नया था। वह बेचैनी से निशांत की ओर देखती है, जैसे कोई बच्चा पहली बार गुरुत्वाकर्षण समझना चाहता हो। "निशांत, ये wormhole क्या होता है?" – उसने धीरे से पूछा।