241.. 28.2.25 Ramal musamman maKHbuun mahzuuf maqtuu.a faa'ilaatun fa'ilaatun fa'ilaatun fe'lun 2122 1122 1122 22 ज़िंदगी में कभी क्या सोचा हुआ होता है यार, हर हाल पुराना ही नया होता है। # हार जाते जो कभी जीत के बाज़ी अपनी तुमने सोचा कभी ये कितना बुरा होता है # साफ तस्वीर के पहलू कई होते मानो तुमने अच्छा ही अगर देखा बुरा होता है # अपनी नीयत की बुलंदी पे नजर रख लेना लेख अफवाह से अक्सर ही भरा होता है # बोलो ग़हराई नदी की कहाँ तक हम नापें दिल उतर सामने ही डूब मरा होता है #