आइए कानपुर के बारे कुछ जानकारी बताते हैं -कानपुर उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रसिद्ध जिला है। कानपुर का इतिहास बहुत पुराना और गौरवशाली रहा है। एक पौराणिक कथा के अनुसार ध्रुव जी ने इसी स्थान पर परमेश्वर की प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या की थी। बाद में वे ध्रुव तारे के रूप में प्रसिद्ध हुए। उनके नाम से जुड़ा ध्रुव टीला आज भी कानपुर के बिठूर में स्थित है।यह एक ज्ञात तथ्य है कि ब्रिटिश शासन के दौरान कानपुर को पहले कान्हपुर के नाम से जाना जाता था। उस समय कानपुर एक बहुत बड़ा औद्योगिक केंद्र था। यहाँ कपड़ा