Trikon - एक्शन सीरीज़ - अध्याय 17 — टूटा पुल

  • 579
  • 183

सुबह। पीली स्कूल बस हाईवे पर दौड़ रही थी। अंदर लड़कियाँ चुप बैठी थीं। कल रात का डर अभी भी हवा में था। कुछ देर बाद बस अचानक हाईवे छोड़कर एक संकरी सड़क पर मुड़ गई। एक लड़की ने धीरे से कहा — “भैया, ये रास्ता स्कूल का नहीं है…” ड्राइवर चुप रहा। कुछ किलोमीटर आगे बस रुक गई। सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। चार आदमी इंतज़ार कर रहे थे। काली गाड़ी से प्रभु उतरा। बस का दरवाज़ा खुला। लड़कियों को जल्दी-जल्दी नीचे उतारा गया। रोना, घबराहट, दबे हुए चीख। उन्हें ट्रक के पीछे धकेल दिया गया। तिरपाल गिरा।