Trikon - एक्शन सीरीज़ - अध्याय 18 — निकलो वहां से

  • 693
  • 162

गोदाम। अँधेरे कमरे में बड़ी स्क्रीन चमक रही थी। सामने अनीश चुप खड़ा देख रहा था। टीवी चैनलों की फुटेज एक के बाद एक चल रही थीं। एंकर चीख रहा था— “भिवंडी की दर्दनाक घटना! पच्चीस मासूमों को निगल गई नदी!” नीचे टिकर भाग रहा था— “शराबी ड्राइवर बना मौत का सौदागर।” “स्कूल बस हादसे में सभी बच्चियों के मारे जाने की आशंका।” अनीश कुर्सी पर झुका बैठा था। उसने सिर खुजलाया। “पर ज़ेरोइन… इसका हमारे क्लू से क्या लेना-देना?” स्क्रीन के दूसरे कोने में एन्क्रिप्टेड विंडो खुली थी। डिजिटल मास्क। ज़ेरोइन की बदली हुई आवाज़। “एल्गोरिथ्म पैटर्न सर्च का