Trikon - एक्शन सीरीज़ - अध्याय 15 — अनाथालय

  • 210
  • 72

साउथ मुंबई। InfluencerX टॉक सीरीज़ का मंच रोशनी में नहाया हुआ था। स्पॉटलाइट के बीच खड़ी थी — सफ़ेद साड़ी में, बड़ी बिंदी लगाए नवीना जांगिड़। उसकी आवाज़ आत्मविश्वास से भरी थी। “हम मुंबई में पाँच और पूरे देश में बीस अनाथालय चलाते हैं — सिर्फ गरीब, अनाथ और बेसहारा बच्चियों के लिए।” हॉल शांत था। लोग ध्यान से सुन रहे थे। नवीना ने थोड़ा रुककर कहा — “एक लड़की को जब डर लगता है… तो कैसा लगता है — मैं समझती हूँ।” उसकी आवाज़ भर्रा गई जैसे। “और इसी दर्द ने मुझे प्रेरित किया।” उसने हाथ जोड़ दिए। “आप