Trikon - एक्शन सीरीज़ - अध्याय 6 — मुझे मारने आये थे

  • 1.4k
  • 300

अनीश के जबड़े कस गए थे। दाँत ऐसे भींचे जैसे टूट जाएँगे। “ये विग वाला हरामी… राज लढवान… इसका नाम कई फाइलों में था,” उसने धीरे कहा। “पर कभी ठोस लिंक नहीं मिला।” वह उठा। राइफल हाथ में ले ली। “मैंने इसे एक बिगड़ा अमीरज़ादा समझ कर छोड़ दिया था। गलती की।” वर्षा एक कदम पीछे हटी। उसने पहली बार अनीश को कंट्रोल खोते देखा। जोगी शांत स्वर में बोला— “अनीश जी… मान लीजिए कि ये वही है… तो भी ढूँढेंगे कैसे?” अनीश हँसा। सूखी, खतरनाक हँसी। “इसी इलाके में है ये लढवान। इसी गाँव के बाहर। उसकी माँ—अपराजिता लढवान।