Trikon - एक्शन सीरीज़ - अध्याय 3 - छिपे हुए खतरे

(44)
  • 2.2k
  • 984

जीप गाँव से बाहर निकल चुकी थी। धूल पीछे उड़ रही थी। सड़क धीरे-धीरे कच्चे रास्ते में बदल रही थी। वर्षा पीछे की सीट पर बैठी थी। दोनों तरफ़ दो आदमी। सामने ड्राइवर और एक और। वर्षा ने धीरे से मोबाइल निकाला। नेटवर्क के दो टिमटिमाते बार। फिर गायब। उसने कॉल लगाने की कोशिश की। कट। फिर संदेश टाइप किया— Location unknown. Being taken— सेंड नहीं हुआ। स्क्रीन पर उभरा — No service. उसका गला सूख रहा था। वह खिड़की से बाहर देखने लगी। सूखी झाड़ियाँ। दूर खेत। कोई बस्ती नहीं। जीप और अंदर जा रही थी। उसी समय दूसरी