जैसा कि पिछले भाग में मैंने बताया था, हमारे रिश्ते की बात धीरे-धीरे घर के लोगों तक पहुँच गई थी। पहले तो सबको थोड़ा आश्चर्य हुआ, लेकिन बाद में घर में इस बात पर चर्चा होने लगी कि अगर हम दोनों एक-दूसरे को सच में चाहते हैं, तो आगे क्या किया जाए।दादी तो शुरू से ही हमारे साथ थीं। वह बार-बार यही कहती थीं कि लड़की की खुशी सबसे बड़ी होती है। लेकिन घर के कुछ लोग अभी भी सोच में पड़े थे। इसी बीच घर में यह भी बात उठने लगी कि अगर सब ठीक रहा, तो शादी की