एक ओर जीवन - 3

(124)
  • 3.4k
  • 1
  • 198

आद्विका मिशन स्टेशन पर पहुँच चुकी थी। सामने एक विशाल भवन था, जिसके ऊपर "Project: Ek Aur Jeevan - Titan Mission" लिखा हुआ था। अंदर प्रवेश करते ही उसने देखा चारों ओर सजी हुईं डिजिटल स्क्रीन, दीवारों पर आकाशगंगाओं के विस्तृत नक्शे, और हल्की नीली रोशनी वाला वह सुझाव कक्ष, जहाँ इस मिशन की धड़कनें चल रही थीं। जब वह अंदर पहुँची, तो सभी प्रोफेसर और मिशन सदस्य एक गोलाकार मेज़ के चारों ओर बैठे थे। मेज़ के बीच एक 3D होलोग्राम तैर रहा था जिसमें हमारी पूरी गैलेक्सी घूम रही थी। हर उपग्रह, हर कक्षा, और दूर कहीं शनि का उपग्रह टाइटन