यह उस वक्त की बात है जब मैं 15 साल का था। मेरे लिए प्यार शब्द का इस्तेमाल बड़ा नया सा था। स्कूल में ट्यूशन सेंटर में अक्सर यह शब्द सुनाई पड़ जाती थी पर इसका सही मतलब या इसका सही इस्तेमाल क्या है वह मुझे नहीं पता था। हर जगह क्योंकि मेरे आस-पास मंडराने वाले लगभग उसी उम्र के थे तो बस धीरे-धीरे ही सही पर उस शब्द को मैं जान रहा था। कुछ लोग या फिर यह कहना सही होगा कि मेरे जैसे जो बच्चे थे वह उसे शब्द या उस जानकारी को बड़े हल्के में लेते थे।