रॉ एजेंट सीजन 1 - 20

अविनाश मेहरा और दिग्विजय चौटाला दोनो अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे , अविनाश मेहरा के फोन पर एक नोटिफिकेशन आया ,,उसने उसको ओपन करके देखा ,तो उसकी आंखे उस ख़बर को देखती ही रही ,,,।दिग्विजय,,, देख क्या ख़बर आ रही है ,, लगता है ठोकने का काम शुरू भी हो गया है और एक हम है की इंतजार कर रहे है ।दिग्विजय चौटाला ____हुआ क्या ,,, कोन ढोक रहा है ,,दिखा ।दोनो मोबाइल पर न्यूज देखने लगते है ,,,, आज किसी अनजान आदमी ने मुंबई हमले के मास्टर माइंड रह चुका , हाफिज मोहम्मद अली