सैदो में बंधी जिंदगी - एपिसोड 2

  • 726
  • 366

शादी की पहली रात आर्यन का बंगला। अनन्या को अलग कमरा मिला। वो बिस्तर पर बैठी सोच रही – ये सब क्यों? आर्यन कमरे में घुसा, जैकेट उतारी। "ये सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट है। प्यार मत करना। भावनाएँ मत लाना। 6 महीने बाद अलग।" उसकी आवाज़ ठंडी, लेकिन आँखों में वो आग। अनन्या ने सिर हिलाया, "मैं समझती हूँ। लेकिन... ये बदला किसका है? मेरा भाई तो बेकसूर।" आर्यन रुक गया। एक सेकंड के लिए उसका चेहरा बदला, फिर मुस्कुराया। "समय आएगा, जानोगी। अभी सो जाओ। कल से नई जिंदगी शुरू।"अनन्या बिस्तर पर लेटी, लेकिन नींद न आई। बाहर बारिश फिर शुरू