प्रेम न हाट बिकाय - भाग 12

  • 90
  • 54

12--           एक तो टॉप करने के बावज़ूद भी एम.फ़िल में छात्रवृत्ति नहीं मिल रही थी, छात्रवृत्ति सीधे पीएच.डी में ही मिलती, दूसरे बहुत बड़ी समस्या थी कि उसी वर्ष यह नियम आया था कि एम.फ़िल की छात्राओं को हॉस्टल में रहना ज़रूरी था | विवेक के अधिकांशत: शहर से बाहर जाने के कारण उसकी हालत पतली होने वाली थी| आख़िर कैसे मैनेज करेगी जब अकेले ही बच्चे संभालने के साथ हॉस्टल में भी रहना पड़ेगा | वह निराश हो गई | प्रिंसिपल के पास गई जो उससे बहुत प्रभावित थे किन्तु उन्होंने भी कहा ; "बहन