अगर मैं बोलूँगा - रचना त्यागी

  • 1.3k
  • 312

आमतौर पर सभी लेखक अपने आसपास के माहौल एवं चल रहे मौजूदा हालात से प्रेरित होकर अपनी कल्पनाशक्ति एवं कौशल के ज़रिए कुछ ना कुछ नया रचने का प्रयास करते हैं। वर्तमान में चल रही इन्हीं तात्कालिक घटनाओं से प्रेरित होकर "अगर मैं बोलूँगा" के नाम से लेखिका रचना का एक नया कहानी संग्रह आया है।  सत्ता और समाज से टकराते आम आदमी की व्यथा, दुःख एवं हताशा को उकेरते इस कहानी संकलन की एक कहानी में मौजूदा व्यवस्था पर तंज कसा जाता दिखाई देता है। जिसमें नोटबंदी के दिनों में पैसे-पैसे को तरसते आम इनसानों की व्यथा को बखूबी व्यक्त