*महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व एवं चतु:प्रहर अभिषेक का फल* _लेखक:- अभिषेक चतुर्वेदी 'अभि'_ महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का अत्यंत पावन और रहस्यमयी पर्व है। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि साधना, तप, उपवास और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का दिव्य अवसर है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि को मनाया जाने वाला यह पर्व लिंग रूप के प्राकट्य के रूप में मनाया जाता है। (कुछ लोग इसे शिव-शक्ति के विवाह से जोड़ते हैं जो शास्त्रीय प्रमाण के साथ सत्य नहीं है।) इस दिन शिवभक्त रात्रि जागरण, जप, ध्यान और विशेष रूप से चतु:प्रहर अभिषेक करते हैं, जिसका वर्णन शिवपुराण में विस्तार से मिलता है। महाशिवरात्रि का