सत्याग्रह : जिसने बैरिस्टर गांधी को महात्मा गांधी बना दिया विवेक रंजन श्रीवास्तव सत्याग्रह केवल एक रणनीति नहीं यह संघर्ष का एक नया दर्शन था, जो दक्षिण अफ्रीका की धूलभरी सड़कों पर जन्मा और भारत की गर्म मिट्टी में पूरी तरह खिलकर दुनिया भर में फैल गया। यह एक विचार है, जिसने शारीरिक बल के स्थान पर आत्मबल को, प्रतिहिंसा के स्थान पर सहनशक्ति को और जीत-हार के स्थान पर हृदय-परिवर्तन को स्थापित करने का साहसिक प्रयास किया।सत्याग्रह का शाब्दिक अर्थ है, ‘सत्य के प्रति आग्रह’। यह एक सक्रिय अहिंसक प्रतिरोध है, जहाँ अन्याय का विरोध करने वाला स्वयं कष्ट सहने को