7 --- बीस वर्ष की थी जब विवाह हुआ था अनामिका का | एक साल में बेटा दृष्टांत, उसके लगभग डेढ़ साल बाद बिटिया दृष्टि का जन्म हो गया |लीजिए, हो गई गृहस्थी भी पूरी ! छुटकी यानि दृष्टि के जन्म के समय जब सबसे बड़ी व सबसे छोटी नन्द भाभी की डिलीवरी पर आईं, छोटी ने तो हँसते-हँसते कह भी दिया था ; “भाभी जी, हमारी चचिया सास कह रही थीं कि बड़ी लिखी-पढ़ी और पढ़े-लिखे परिवार की हैं तुम्हारी भाभी ---फिर हर साल कलैंडर क्यों छाप रही हैं ?” वह खिसिया गई थी,