प्रेम न हाट बिकाय - भाग 7

7 ---        बीस वर्ष की थी जब विवाह हुआ था अनामिका का | एक साल में बेटा दृष्टांत, उसके लगभग डेढ़ साल बाद बिटिया दृष्टि  का जन्म  हो गया |लीजिए, हो गई गृहस्थी भी पूरी ! छुटकी यानि दृष्टि के जन्म के समय जब सबसे बड़ी व सबसे  छोटी नन्द भाभी की डिलीवरी पर आईं, छोटी ने तो हँसते-हँसते कह भी दिया था  ; “भाभी जी, हमारी चचिया सास कह रही थीं कि बड़ी लिखी-पढ़ी और पढ़े-लिखे परिवार की हैं तुम्हारी भाभी ---फिर हर साल कलैंडर क्यों छाप रही हैं ?”      वह खिसिया गई थी,