प्रेम न हाट बिकाय - भाग 4

  • 399
  • 171

4--           अहमदाबाद में जहाँ अनामिका का घर था, उसकी थोड़ी दूरी पर ही दूसरे ब्लॉक में ही तो गढ़वाली पूर्णिमा भाभी रहतीं थीं  | उनके पास एक बेटा और एक बेटी थे, दोनों में मुश्किल से डेढ़ साल का फ़र्क ! भाभी का जब मन होता या उन्हें किसी काम से बाहर जाना होता, अनामिका के पास बच्चों को छोड़ जातीं | उनकी सास भी उनके ही साथ रहती थीं और भाईसाहब, यानि उनके पति विवेक की तरह ही टूर पर रहते | सो, दोनों सरल परिवारों में खूब जमने लगी जिससे आस-पास के लोगों की