ज्यों-ज्यों इन्सान की उम्र बढ़ती जाती है, त्यों-त्यों उसकी अपनों से छोटी उम्र के लोगों के साथ उठने-बैठने, गपियाने, फ्लर्ट करने की इच्छा स्वाभाविक रूप से बलवती होती जाती है। इसके पीछे शायद स्वयं की बढ़ती उम्र को छुपाने..नकारने अथवा अभी भी ख़ुद को जवान समझने की निर्दोष इच्छा या फ़िर कोई खुराफ़ाती मंशा छिपी रहती है। दोस्तों... इस विषय को ध्यान में रख कर प्रसिद्ध लेखिका जयंती रंगनाथन ने इस बार "शुगर डैडी" के नाम से एक थ्रिलर उपन्यास की रचना की है। मूलतः इस उपन्यास में कहानी है काल्पी के एक रिसोर्ट में श्याम राजगीर नाम के बिज़नेसमैन के