नष्ट होती पृथ्वी और जीवन के लिए संघर्ष करती मानव जाति। यह एक काल्पनिक कहानी है, जिसे मैंने बहुत सोच समझ कर लिखा है। लेकिन अगर समय रहते, प्रकृति को नहीं बचाया गया। तो भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ियों को इन सब परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ये कहानी काल्पनिक हो सकती है लेकिन इसका उद्देश्य गलत नहीं है। मीरा को प्रकृति से बेहद लगाव था। उसने अपने बगीचे में ढेर सारे पेड़-पौधे और फूल लगाए हुए थे। हर रोज़ वो उनका ध्यान रखती समय पर पानी देती, खाद डालती और उनसे बातें भी करती। शाम होते ही वो अपनी