दिल ने जिसे चाहा - 30

शादी का venue रोशनी से जगमगा रहा था।चारों तरफ झालरों की चमक, फूलों की खुशबू, और शहनाई की धीमी-सी मधुर धुन वातावरण में घुली हुई थी। लोग हँसते-बोलते इधर-उधर घूम रहे थे, बच्चे भाग रहे थे, रिश्तेदार फोटो खिंचवा रहे थे…लेकिन इस शोर और रौनक के बीच… दो दिल ऐसे भी थे, जो सिर्फ एक-दूसरे को ढूँढ रहे थे।Rushali अपनी माँ के साथ venue पर पहुँची।आज उसने खास तौर पर navy blue रंग का लहँगा पहना था—Mayur sir का पसंदीदा रंग।खुले straight बाल उसकी पीठ पर हल्के-हल्के गिर रहे थे। हाथों की चूड़ियाँ चलते समय धीमी-सी आवाज़ कर रही थीं,