घने जंगल के बीचोंबीच फैली वह प्राचीन गुफा आज भी रहस्यों से भरी थी। चट्टानों से रिसता पानी सदियों पुरानी कहानियों का साक्षी था। उसी गुफा की गहराइयों में, जहाँ सूर्य की किरणें भी प्रवेश करने से डरती थीं, नागलोक का राजमहल स्थित था। उस महल के सिंहासन पर बैठा था नागों का सम्राट — नागार्जुन।नागार्जुन की आँखों में एक अजीब सी खालीपन थी। उसका व्यक्तित्व आज भी उतना ही शक्तिशाली था जितना वर्षों पहले था, पर उसके भीतर का मन जैसे समय में कहीं ठहर गया था। नागलोक के सभी नाग उसकी शक्ति और न्यायप्रियता की प्रशंसा करते थे,