नकल से कहीं क्रांति नहीं हुई - 15

इसी तरह हर वर्ष एक सप्ताह व्याख्यान एवं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता। बच्चे इसमें काफी रुचि लेते। बहुत से बच्चे स्वयं भी कविता-कहानी या छोटे नाटक लिखने की कोशिश करते। इससे एक रचनात्मक परिवेश निर्मित होता। कई बच्चे ऐसे निकल कर गये जिन्होंने नाटक, कविता, कहानी लिखने का क्रम जारी रखा। बहुत से बच्चे लाइब्रेरी से अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करते। मैं अक्सर जाँचने की कोशिश करता कि बच्चे लाइब्रेरी से कितना लाभ उठाते हैं। देखने में आया कि कुछ बच्चे साल भर में चालीस-बयालिस पुस्तकें लेकर पढ़ चुके हैं। कॉलेज हो या विश्वविद्यालय पढ़ाई के सम्बन्ध