नकल से कहीं क्रांति नहीं हुई - 14

 तीसरे वर्ष ऐसा हुआ कि मैंने जुलाई में ही बीए भाग एक का प्रवेश सम्पन्न कर 25 जलाई से बीए भाग एक की कक्षाएँ चलवा दिया। अध्यापक कॉलेज आते और बीए भाग एक की कक्षाओं में अध्यापन करते। इस समय तक किसी भी कॉलेज में बीए भाग एक की कक्षाएँ प्रारम्भ नहीं हुई थीं। डिग्री कॉलेजों में कक्षाएँ चलाने पर प्रायः जोर नहीं दिया जाता रहा। जब कक्षाएँ नहीं चलती हैं तब अध्यापक कॉलेज आकर लौट जाते हैं। अभी बीए भाग दो और तीन का परीक्षाफल भी घोषित नहीं हुआ था। अन्य कॉलेजों में अभी पढ़ाई-लिखाई का कोई काम नहीं