उसकी काली आँखों की चमक अँधेरे में तैर रही थी। उसने फुसफुसाया था—“इस बार… मैं वो राक्षसी बनूँगी जिससे वे डरेंगे। Villainess… लेकिन अपने नियमों पर।” और उसी वादे के साथ उसकी मुट्ठी में लौ बुझ गई। कमरा अँधेरे में डूबा, लेकिन उसके दिल में एक नई आग जल चुकी थी।───(अगली सुबह)───महल का बड़ा hall जगमगा रहा था। झूमरों की सुनहरी रोशनी संगमरमर पर चमक रही थी। दर्जनों noble परिवार अपने बच्चों के साथ खड़े थे। हँसी, गपशप, और royal fanfare—हर तरफ़।सेरेना भारी royal dress में सजी खड़ी थी। उसके सुनहरे बालों पर मोतियों का ताज था। उसकी उम्र ग्यारह