BL Live story - 2

सुबह शौर्य नींद से जग चुका था, पर उसने आँखें नहीं खोलीं ,सामने के टेबल से कुछ टटोलने लगा और जैसे ही एक फोटो फ्रेम उसके हाथ में आया उसने उस फोटो फ्रेम को पकड़कर अपने सामने लाया और फिर उसने अपनी आँखें खोलीं। ये आज का नहीं बल्कि उसकी हमेशा कि आदत थी। सबसे पहले वो आयान की तस्वीर को ही देखता जिसमें उसे खुद ही बनाया था। जैसे ही उसने उस तस्वीर को देखा उसके होंठों पर एक हल्की सी स्माइल आई फिर वो उठा और उठते ही उसने चारों तरफ अपनी नजरें दौड़ाईं हर जगह आयान की तस्वीर थी