इधर जानवी पुलिस स्टेशन पहूँच जाती है और अंदर चली जाती है जहां पर इंस्पेक्टर विक्रम जानवी को दैखकर कहता है --इंस्पेक्टर :- आईए मेम । ( अपने सिपाही से कहता है ) कदम उन लोगो को मेम के पास लेकर आओ ।कदम :- जी सर । कदम उन लोगो को लाने चला जाता है , विक्रम जानवी से कहता है --विक्रम :- कल फिर इन लोगो ने एक लड़की से छेड़छाड़ किया , तो मुझे लगा के शायद ये वही लोग होगें जिन्होने आपके साथ भी बदतमीजी किया था ।जानवी :- पता चला ये लोग किसके लिए काम करता है