अनुभवों का पुलिंदा है 'हेमांजलि' (काव्य संग्रह)

  • 51

पुस्तक समीक्षा अनुभवों का पुलिंदा है 'हेमांजलि' (काव्य संग्रह)                            समीक्षक- सुधीर श्रीवास्तव     वरिष्ठ कवि सुभाष चंद्र चौरसिया 'हेमबाबू' का प्रथम काव्य संग्रह ' हेमांजलि' अनुभवों का पुलिंदा कहा जाय, तो अतिशयोक्ति नहीं होगा।जिसे उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती हेमवती चौरसिया जी को समर्पित कर उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने का अकिंचन प्रयास किया है।    'कवि की कलम से' में कवि लिखता है कि कविता के भाव कवि की मन:स्थिति, स्थान, समय, परिस्थित, घटना क्रम पर निर्भर करते हैं, कवि की कविता कथानक पर आधारित होती है।