वासुदेव गोस्वामी और उनका साहित्य-गीता पाण्डेय गोस्वामी

कवि वासुदेव गोस्वामी और उनका साहित्य-गीता गोस्वामी पाण्डेयसमीक्षाआलोचना निकष पर दमकते गोस्वामीजी"वासुदेव गोस्वामी हिंदी साहित्य में ऐसा नाम है जिसे ब्रजभाषा के गंभीर अध्ययन और उसके सर्जनात्मक आस्वादन के लिए सदैव कृतज्ञ पूर्वक स्मरण किया जाएगा। हरिराम व्यास, बक्शी हंसराज, राजा मर्दन सिंह जैसे अछूते कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों पर उन्होंने प्रामाणिक ग्रंथ लिखे। गीता ने अपनी पुस्तक 'वासुदेव गोस्वामी और उनका साहित्य' जैसा गंभीर आलोचनात्मक ग्रंथ लिखकर उत्तम कार्य किया है" (पृष्ठ 9)  डॉक्टर विद्या निवास मिश्र का यह कथन डॉ. गीता पांडेय की किताब को देखकर सर्वदा सत्य प्रतीत होता है। उल्लेखनीय है कि वासुदेव गोस्वामी एक बहु आयामी