अदाकारा - 20

अदाकारा 20*"मुन।मैं क्या कहता हूँ।अगर हम उस लड़के से एक बार मिल लेते है तो क्या ठीक नही होगा?"रात में अपने बेडरूम के एकांत में उत्तम ने अपनी पत्नी मुनमुन से पूछा।लेकिन मुनमुन ने तुरंत उसकी बात अनसुनी कर दी और कहा।"हम उस जगह का पता क्यों पूछें जहाँ हम जाना ही नहीं चाहते?""लेकिन क्या तुमने उर्मिला की आँखों में देखा मुनमुन?वो उस लड़के से दिलोजान से प्यार करती है।""ये उसका पागलपन है।मैं उसे किसी विधर्मी से शादी कभी नहीं करने दूँगी।"मुनमुन अपनी बात पर अड़ग थी।लेकिन उत्तम उतने संकुचित स्वभाव का नहीं था।वो नहीं चाहता था कि उर्मिला ज़िंदगी