हिरण्यकश्यपु का वध तो सब जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि भक्त प्रह्लाद के पोते असुर सम्राट महाबली की असली कहानी क्या है। असुर कुल से होने के बावजूद आज भी करोड़ों लोग उनकी आराधना क्यों करते हैं? आखिर ओणम का त्यौहार क्यों मनाया जाता है? क्यों भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर उनसे केवल तीन पग भूमि ही मांगी और क्यों महाबली को आज भी दुनिया का सबसे महान दानी कहा जाता है?प्रारंभ में केवल शून्य था और उसी शून्य से सृष्टि की उत्पत्ति हुई। समय, दिशा, आकाश और पृथ्वी ने जन्म लिया और यही